मुजफ्फरपुर: तेज धूप और पसीने से बढ़े चर्म रोग के मरीज, अस्पतालों में बढ़ी ओपीडी लाइन

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News skin-disease-patients-increase-due-to-extreme-heat

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बढ़ती गर्मी के साथ चर्म रोग के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. अस्पतालों में हर दिन 20 से 25 नए मरीज पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. तापमान बढ़ने और उमस भरे मौसम के कारण त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. अस्पतालों में इन दिनों चर्म रोग विभाग की ओपीडी मरीजों से भरी नजर आ रही है. लोग खुजली, घमौरियां, एलर्जी और सनबर्न जैसी समस्याओं को लेकर इलाज कराने पहुंच रहे हैं.

चर्म रोग विभाग में बढ़ी मरीजों की भीड़

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हर दिन करीब 20 से 25 नए मरीज त्वचा से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में गर्मी बढ़ते ही मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है. तेज धूप और लगातार पसीना आने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है.

धूप और पसीना बना बड़ी वजह

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.एन. शर्मा ने बताया कि गर्मी में त्वचा पर बैक्टीरिया और फंगस तेजी से फैलते हैं. लंबे समय तक धूप में रहने से सनबर्न, एलर्जी और स्किन इन्फेक्शन की समस्या बढ़ रही है. खासकर दोपहर के समय तेज धूप शरीर और त्वचा दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है.

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

डॉक्टरों ने लोगों से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की अपील की है. जरूरी होने पर सूती कपड़े पहनने, चेहरे को ढकने और छाते या चश्मे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

पानी और साफ-सफाई पर दें ध्यान

विशेषज्ञों ने कहा कि शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें. दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी और नारियल पानी पीते रहें. साथ ही दिन में कम से कम दो बार स्नान करें और पसीने वाले कपड़ों को दोबारा बिना धोए इस्तेमाल न करें. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि त्वचा पर दाने, खुजली या एलर्जी होने पर बिना सलाह कोई क्रीम या दवा न लगाएं. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर सही इलाज कराना जरूरी है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन