गोपालगंज: बैकुंठपुर में NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

बैकुंठपुर प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार को पुतला दहन करते पुर्व जिला परिषद सदस्य विजय बहादुर यादव
गोपालगंज में NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की.
Gopalganj NEET Paper Leak Protest: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय बहादुर यादव ने किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले के विरोध में आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है और उनकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाया जा रहा है.
दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग
पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय बहादुर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में छात्रों पर बेवजह लाठीचार्ज किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले का विरोध करने वालों पर अत्याचार हो रहा है, जो लोकतंत्र में छात्रों के अधिकारों का हनन है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की.
अंचल पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अंचल पदाधिकारी के कार्यालय में सौंपा. उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक छात्रों के हित में आवाज उठाई जाती रहेगी.
ये रहे शामिल
प्रदर्शन में सुभाष प्रसाद यादव, ऋषि कुमार यादव, नितेश महतो, संजय मांझी, पंकज पंडित, वीरेंद्र राम, रोहित तिवारी, गोलू कुमार, राकेश कुमार यादव, सुमित कुमार, दीपक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










