गोपालगंज में शिक्षक संघ ने DEO-DPO का किया सम्मान, वेतन, एरियर, प्रोन्नति और CCL समेत 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा

Updated:
विज्ञापन

सम्मान के बाद डीइओ-डीपीओ को मांगपत्र देते शिक्षक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में DEO और DPO का सम्मान किया. इस अवसर पर शिक्षकों की वेतन, एरियर, प्रोन्नति, HRA, CCL जैसी 17 सूत्री मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण मांगपत्र भी सौंपा गया.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) अमरेंद्र कुमार पांडेय और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शिवम का सम्मान किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक विकास पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की. इसके बाद दोनों अधिकारियों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान शिक्षक संघ ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर 17 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा.

विज्ञापन

वेतन, एरियर और प्रोन्नति के लंबित मामलों को उठाया

शिक्षक संघ ने मांगपत्र में बैकुंठपुर और पंचदेवरी प्रखंड के विशिष्ट शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान, सभी प्रकार के एरियर, चिकित्सा अवकाश पर रहे शिक्षकों के वेतन तथा वर्ष 2022 में नियुक्त शिक्षकों के महंगाई भत्ता (DA) के बकाया भुगतान की मांग की. इसके अलावा विशिष्ट और नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति, विशिष्ट शिक्षकों के प्रमोशन, विशिष्ट से प्रधान शिक्षक बने शिक्षकों के बकाया वेतन तथा राघवेंद्र शर्मा की प्रोन्नति पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया गया.

HRA, CCL और TRE शिक्षकों के मुद्दे भी उठे

संघ ने एक ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को अलग-अलग दर से दिए जा रहे मकान किराया भत्ता (HRA) की विसंगति दूर करने, प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश देने, जरूरतमंद महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव (CCL) उपलब्ध कराने तथा TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के विद्यालय अध्यापकों को जुलाई माह का वेतन वार्षिक वेतनवृद्धि के साथ भुगतान करने की मांग की.

इसके अलावा प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों में वरीय शिक्षक को प्रभारी बनाने तथा अनुकंपा के आधार पर आश्रितों की नियुक्ति शीघ्र करने की भी मांग रखी गई.

अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवम ने शिक्षक संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा.

कार्यक्रम में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभय कुमार राय, प्रधान सचिव छोटेलाल प्रसाद गुप्ता, हीरालाल चौधरी, मनोज कुमार त्रिपाठी, रामबाबू गुप्ता, दुजेशानंद, संतोष कुमार, रोशन कुमार, जितेंद्र प्रसाद, अखिलेश्वर उपाध्याय, नीलम पाठक, छोटेलाल चौधरी, अरुण कुमार सिंह, राम इकबाल प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन