गोपालगंज के विजयीपुर में बाइक से 180 बोतल देसी शराब बरामद, यूपी का 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार धंधेबाज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विजयीपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से 180 बोतल देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने तलाशी के दौरान यूपी के 19 वर्षीय आदित्य वर्मा को गिरफ्तार किया है. आरोपी को शराब और बाइक के साथ थाने लाया गया है.

विज्ञापन

Indian Made Foreign Liquor: विजयीपुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान धोबवल बारी के पास एक बाइक से 180 बोतल बंटी-बबली देसी शराब बरामद की. पुलिस ने शराब जब्त करते हुए बाइक को भी कब्जे में ले लिया और एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के खामपार थाना क्षेत्र के खामपार बाजार निवासी राजेश वर्मा के 19 वर्षीय पुत्र आदित्य वर्मा के रूप में हुई है.

पुलिस को देखकर भागने लगा बाइक सवार

बताया जाता है कि शनिवार की शाम पुलिस धोबवल बारी के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोक लिया और बाइक की तलाशी ली.

तलाशी के दौरान बाइक से बंटी-बबली देसी शराब की 180 बोतल बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शराब और बाइक को थाने ले आयी. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन