गुजरात के भरूच में कारोबारी की हत्या कर फरार था आरोपी, 14 साल बाद गोपालगंज के भोरे से STF ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

STF logo

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार एसटीएफ ने 14 साल पुराने सनसनीखेज लूट और हत्याकांड के फरार आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. गुजरात के भरूच में 2012 में हुई इस वारदात में व्यवसायी की हत्या कर आरोपी भागा हुआ था. एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की है.

विज्ञापन

Bharuch Murder Case: बिहार एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने गुजरात के भरूच में 14 साल पहले हुए सनसनीखेज लूट और हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार की देर शाम भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव में छापेमारी कर आरोपी संतोष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया. अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में गुजरात से आयी क्राइम ब्रांच की टीम के हवाले कर दिया गया. पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात ले जाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.

विरोध करने पर कारोबारी की कर दी थी हत्या

घटना वर्ष 2012 की है. गुजरात के भरूच शहर में बिहार के तीन युवकों ने मिलकर एक व्यवसायी के साथ लूटपाट की थी. व्यवसायी द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी.

वारदात के बाद भरूच पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान कर ली थी.

दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

जांच में सामने आया था कि वारदात में शामिल तीनों आरोपी भोरे थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे. पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि लामीचौर निवासी संतोष कुमार लगातार फरार चल रहा था.

लंबे समय तक उसका सुराग नहीं मिलने के बाद बिहार एसटीएफ को उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी. एसटीएफ ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लामीचौर गांव में जाल बिछाया और संतोष कुमार को उसके पैतृक आवास से गिरफ्तार कर लिया.

अब गुजरात पुलिस की टीम आरोपी को अपने साथ ले जाने की तैयारी में जुटी है. इसके लिए ट्रांजिट रिमांड समेत अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन