JPU UG Admission 2026: 26 जुलाई को जारी होगी तीसरी मेरिट लिस्ट, 27 जुलाई से शुरू होगा एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

शहर के डिग्री कॉलेज में मेघा सूची की जानकारी लेने पहुंचे छात्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जय प्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन का अगला चरण शुरू हो रहा है. 26 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर 27 जुलाई से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी. जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में एक साथ होगा नामांकन.

विज्ञापन

JPU UG Admission 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) के अधीन संचालित अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में सीबीसीएस आधारित चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन का अगला चरण शुरू होने जा रहा है. खाली सीटों पर एडमिशन के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो गई. विश्वविद्यालय अब 26 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा. सूची में चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 27 जुलाई से आवंटित कॉलेजों में शुरू होगा.

विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली सीटों को भरने के लिए 20 से 23 जुलाई तक दोबारा ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया था. इस दौरान नए अभ्यर्थियों के साथ पहले से आवेदन कर चुके छात्र-छात्राओं को आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारने की सुविधा भी दी गई. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजर तीसरी मेरिट लिस्ट पर है.

जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में एक साथ होगा नामांकन

तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर गोपालगंज जिले के सभी अंगीभूत, संबद्ध और राजकीय डिग्री कॉलेजों में एक साथ नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया है, ताकि मेरिट लिस्ट जारी होते ही निर्धारित तिथि से एडमिशन शुरू कराया जा सके.

एक आवेदन में तीन विषय और पांच कॉलेज चुनने की सुविधा

विश्वविद्यालय ने आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया था. शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अधिकतम तीन विषयों का चयन करने की सुविधा दी गई. प्रत्येक विषय के लिए छात्र-छात्राएं अपनी पसंद के अनुसार अधिकतम पांच कॉलेजों का विकल्प भर सकते थे. आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया गया.

तीनों संकायों के लिए पहले से तय है पात्रता

विश्वविद्यालय के अनुसार विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए इंटरमीडिएट विज्ञान या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. वहीं कला और वाणिज्य संकाय में इंटरमीडिएट के किसी भी मान्यता प्राप्त संकाय अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं.

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद निर्धारित समय के भीतर सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ आवंटित कॉलेज में पहुंचकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन