पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध

प्रदर्शन की तस्वीर
PU Teacher Protest: एक तरफ नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र तो दूसरी तरफ पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी प्रदर्शन के लिए उतरे. गुरुवार को शिक्षक और कर्मचारी निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के विरोध में लोकभवन मार्च के लिए निकले हैं.
पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट
PU Teacher Protest: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में 'निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होने के विरोध में गुरुवार को पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से लोक भवन तक पैदल मार्च निकाला. मार्च पटना विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर लोक भवन की ओर बढ़ा. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल हुए.
क्या कहना है शिक्षकों का?
शिक्षकों का कहना है कि नये संशोधन के बाद कॉलेजों में प्रोफेसरों की नियुक्ति, स्थानांतरण और प्रशासनिक नियंत्रण सहित कई अधिकार राज्य सरकार के अधीन चले जायेंगे. उनका आरोप है कि इससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित होगी. शिक्षकों का यह भी कहना है कि विश्वविद्यालय एक स्वायत्त संस्थान होता है और राज्यपाल उसके कुलाधिपति हैं. ऐसे में कॉलेजों को विश्वविद्यालय के नियंत्रण से अलग करना विश्वविद्यालय की स्वायत्त व्यवस्था और कुलाधिपति के अधिकारों को कमजोर करने जैसा है.
सरकार के फैसले का विरोध
पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, कर्मचारी संघ, कॉलेज कर्मचारी संघ और छात्र संघ ने संयुक्त मोर्चा बनाकर सरकार के फैसले का विरोध शुरू किया है. संगठनों का कहना है कि पटना विश्वविद्यालय अधिनियम अन्य विश्वविद्यालयों से अलग है और उसकी स्वायत्तता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा.
सामूहिक अवकाश पर शिक्षक और कर्मचारी
इसी विरोध के तहत शिक्षक और कर्मचारी मंगलवार से सामूहिक अवकाश पर हैं. उनका आरोप है कि सरकार का निर्णय विश्वविद्यालय की स्वतंत्र प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित करेगा. इससे पहले मंगलवार को भी सीनेट हॉल के बाहर शिक्षकों और कर्मचारियों ने धरना दिया था. प्रदर्शन के दौरान बिहार सरकार और विश्वविद्यालय को सचिवालय नहीं बनने देंगे जैसे नारे लगाए गए थे. प्रदर्शन में करीब 350 शिक्षक, कर्मचारी संगठनों के सदस्य और छात्र संघ के प्रतिनिधियों सहित लगभग एक हजार लोग शामिल हुए थे.
प्रदर्शनकारियों ने पहले ही दी थी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने पहले ही विधानसभा घेराव और राजभवन मार्च की चेतावनी दी थी. उसी क्रम में गुरुवार को लोक भवन मार्च आयोजित किया गया, जिसमें सरकार से संशोधन विधेयक वापस लेने और विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बरकरार रखने की मांग की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










