कमर भर पानी में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, बोले- जनता को भाषण नहीं, राहत और इलाज चाहिए

Updated:
विज्ञापन

बीमार बच्चे और परिजन से मिलते सांसद पप्पू यादव

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित पुनपुन का दौरा किया. कमर भर पानी में जाकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री बांटी.

विज्ञापन

flood in Punpun : मसौढ़ी में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को पुनपुन और लोदीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. वह कमर भर पानी के बीच प्रभावित परिवारों तक पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी ओर से यथासंभव राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कमर भर पानी में बीमार बच्ची से मिले

दौरे के दौरान सांसद को एक बीमार बच्ची मिली, जो तेज बुखार से पीड़ित थी. बताया गया कि परिवार बच्ची को पटना में डॉक्टर को दिखाने के बाद कमर भर पानी पार कर वापस घर लौट रहा था. बच्ची की स्थिति देखकर पप्पू यादव ने चिंता जतायी और परिवार की मदद की.

इसी दौरान उन्हें एक गर्भवती महिला के बाढ़ के पानी के बीच पैदल जाने की जानकारी मिली. सांसद ने महिला की भी आर्थिक सहायता की और बाढ़ के बीच लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया.

'जनता को भाषण नहीं, राहत और इलाज चाहिए'

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि जनता की सेवा उनका संकल्प है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के आवास से कुछ ही दूरी पर यदि बाढ़ पीड़ितों की ऐसी स्थिति है, तो दूर-दराज के इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को भाषण नहीं, बल्कि राहत, इलाज, भोजन और सुरक्षित जीवन चाहिए. संकट की इस घड़ी में सत्ता में बैठे लोगों को जनता के साथ खड़ा होना चाहिए.

'अपनी क्षमता के अनुसार मदद जारी रखूंगा'

सांसद ने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच मौजूद हैं और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन