बिहार की बाढ़ पर सोनू सूद का बड़ा संदेश, बोले- हार मत मानना... हम सब साथ हैं
एक्टर सोनू सूद का फाइल फोटो
बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों के बीच सोनू सूद ने उम्मीद का पैगाम भेजा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बाढ़ पीड़ितों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि वे अकेले नहीं हैं. सोनू सूद के इस संदेश से यह संकेत मिल रहे हैं कि वे जल्द ही मदद के लिए आगे आ सकते हैं.
Actor Sonu Sood : बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बाढ़ पीड़ितों का हौसला बढ़ाया है. सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा, “बिहार बाढ़ से हार मत मानना. हम सब साथ हैं, संभाल लेंगे.”
आपके शहर में
बाढ़ प्रभावित इलाकों में भारी समस्या
दरअसल, बिहार के कई जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं. गंगा, पुनपुन समेत कई नदियों के बढ़े जलस्तर के कारण बड़ी संख्या में गांव और रिहायशी इलाके प्रभावित हुए हैं. लोगों के सामने घर, भोजन, पेयजल और आवागमन की समस्या बनी हुई है.

बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं सोनू सूद
बाढ़ के इस संकट के बीच सोनू सूद के इस पोस्ट से संकेत मिल रहे हैं कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं. हालांकि, उनकी ओर से मदद को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है. सोशल मीडिया पर उनके इस संदेश की चर्चा हो रही है.
इसे भी पढ़ें : बिहटा-सरमेरा एनएच-131जी पर तीन फीट सड़क धंसी, एक किमी तक ट्रकों की लगी कतार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए