बिहार में 37 SDPO-DSP-ASP का तबादला, साइबर क्राइम से STF तक बदली जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

Updated:
विज्ञापन

बिहार में 37 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

Bihar 37 SDPO DSP ASP Officers Transferred: बिहार गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 37 अधिकारियों का तबादला किया है. SDPO, DSP और ASP स्तर के अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है. साइबर क्राइम, STF, आर्थिक अपराध इकाई, निगरानी ब्यूरो, रेल, विशेष शाखा और पुलिस मुख्यालय में कई अधिकारियों की नई पोस्टिंग हुई है.

विज्ञापन

Bihar 37 SDPO DSP ASP Officers Transferred: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला किया है. 6 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें SDPO, DSP और ASP स्तर के अधिकारी शामिल हैं. सभी अधिकारियों को नई जगह पर अगले आदेश तक के लिए पदस्थापित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तबादले के बाद कई अधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, साइबर क्राइम, विशेष शाखा, रेल, यातायात, पुलिस मुख्यालय और दूसरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं.

निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई में भी नई पोस्टिंग

सिवान के सदर आरा में SDPO रहे राज कुमार साह को पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. बेगूसराय सदर के SDPO आनंद कुमार पाण्डेय को आर्थिक अपराध इकाई में ASP की जिम्मेदारी दी गई है.

औरंगाबाद के दाउदनगर SDPO अशोक कुमार दास को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में ASP बनाया गया है. सिवान सदर-1 के SDPO अजय कुमार सिंह और सिवान में ASP रहे संजय कुमार झा को विशेष शाखा, पटना भेजा गया है.

समस्तीपुर सदर के SDPO संजय कुमार पाण्डेय को बीपीटीसी-1, पटना में ASP बनाया गया है. मधेपुरा सदर के SDPO प्रवेंद्र भारती को आर्थिक अपराध इकाई, पटना में नई जिम्मेदारी मिली है. सुपौल के त्रिवेणीगंज SDPO विभाष कुमार को बीपीटीसी-7, कटिहार भेजा गया है.

वैशाली के महुआ SDPO संजीव कुमार को बीपीटीसी-15, भीमनगर, सुपौल में ASP बनाया गया है. गया के वजीरगंज SDPO सुनील कुमार पाण्डेय को विशेष सुरक्षा दल, पटना में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

साइबर क्राइम और रेल में भी बदले अधिकारी

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर SDPO मुकेश कुमार ठाकुर को मुंगेर में साइबर क्राइम का DSP बनाया गया है. सहरसा सदर के SDPO आलोक कुमार को रेल DSP, जमालपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

रेल समस्तीपुर में DSP रहे रोशन कुमार गुप्ता को यातायात DSP, सिवान भेजा गया है. गया के बोधगया SDPO सौरभ जायसवाल को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पूर्णिया बनाया गया है.

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज SDPO अविनाश कुमार को साइबर क्राइम DSP, किशनगंज बनाया गया है. नालंदा के बिहारशरीफ सदर-1 SDPO संजय कुमार जायसवाल को विशेष कार्य बल यानी STF, पटना में DSP की जिम्मेदारी मिली है.

पूर्णिया के धमदाहा SDPO संदीप गोल्डी को यातायात DSP, रोहतास भेजा गया है. मुंगेर के खड़गपुर SDPO अनिल कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, बक्सर बनाया गया है.

पटना और आसपास के अधिकारियों का भी तबादला

पटना के फुलवारी शरीफ SDPO-1 दीपक कुमार को साइबर क्राइम DSP, सारण बनाया गया है. बेतिया सदर SDPO-1 रजनीश कांत प्रियदर्शी को साइबर क्राइम DSP, लखीसराय की जिम्मेदारी मिली है.

भागलपुर नगर SDPO-1 अजय कुमार चौधरी को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सिवान भेजा गया है. रेल गया में DSP रहे आलोक कुमार सिंह-1 को पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, रोहतास बनाया गया है.

पटना में रक्षित DSP मिथिलेश कुमार सिंह को केंद्रीय वस्त्र एवं आयुध भंडार, बिहार, पटना में DSP की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं इसी भंडार में DSP रहे विपिन नारायण शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, पटना भेजा गया है.

वाल्मीकिनगर, बगहा स्थित बीएमपी-8 में DSP ममता प्रसाद को विशेष शाखा, पटना में DSP बनाया गया है. मुजफ्फरपुर नगर की SDPO-2 बिनीता सिन्हा को बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा भेजा गया है.

आर्थिक अपराध इकाई से विशेष शाखा में भी बदलाव

पटना की आर्थिक अपराध इकाई में DSP अनुराग कुमार को अब विशेष शाखा, पटना में जिम्मेदारी दी गई है. बीपीटीसी-10, पटना में DSP एम. आदिल बेनाल को रेल DSP, समस्तीपुर बनाया गया है. किशनगंज में साइबर क्राइम DSP रवि शंकर को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना भेजा गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन 8 अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग

छपरा सदर के SDPO-2 राज कुमार-2 को विशेष शाखा, पटना में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. गोपालगंज सदर के SDPO-2 राजेश कुमार को यातायात DSP, अरवल भेजा गया है.

सुपौल के वीरपुर SDPO सुरेंद्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सिवान बनाया गया है. सिवान सदर की SDPO-2 गौरी कुमारी को आर्थिक अपराध इकाई, पटना में ASP की जिम्मेदारी दी गई है.

मोतिहारी के अरेराज SDPO रवि कुमार को विशेष शाखा, पटना में ASP बनाया गया है. पटना के मसौढ़ी SDPO-2 कन्हैया सिंह को भी विशेष शाखा, पटना में ASP की जिम्मेदारी मिली है.

सिवान में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित विनोद कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में ASP बनाया गया है. कटिहार के बीपीटीसी-7 में DSP सुरेश प्रसाद सिंह को भी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में DSP की जिम्मेदारी दी गई है.

नई जगह पर कब से संभालेंगे काम?

गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि स्थानांतरण और पदस्थापन से प्रभावित जिन अधिकारियों का अन्य जगह पदस्थापन नहीं हुआ है, वे अगले आदेश तक बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान करेंगे.

यह आदेश बिहार के राज्यपाल के आदेश से जारी किया गया है. अधिसूचना पर सरकार के अवर सचिव के हस्ताक्षर हैं और इसकी तारीख 6 सितंबर 2026 है.

इसे भी पढ़ें: बाढ़ के कारण इस रूट पर चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले देखें सभी के नाम और नंबर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन