'मेरी हत्या हो सकती थी...', पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक बोले- छात्र नहीं अपराधी किस्म के लोग थे

Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर से बातचीत करते बीजेपी विधायक श्यामबाबू यादव

प्रभात खबर से बातचीत करते बीजेपी विधायक श्यामबाबू यादव

Patna Student Protest: पटना में बिहार विधानसभा में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी विधायक श्यामबाबू यादव ने सदन में दावा किया कि उन पर हमला हुआ था और उनकी हत्या भी हो सकती थी. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को 'अपराधी किस्म के लोग' बताया.

विज्ञापन

Patna Student Protest: बिहार विधानसभा में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी विधायक श्यामबाबू यादव ने सदन में दावा किया कि डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला हुआ था और उनकी हत्या भी हो सकती थी.

उन्होंने आगे कहा कि डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान अचानक उन पर हमला किया गया. श्यामबाबू यादव ने आरोप लगाया कि उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला हुआ. उनका कहना था कि अगर समय रहते बचाव नहीं होता तो उनकी जान भी जा सकती थी.

'प्रदर्शन में छात्र नहीं, अपराधी किस्म के लोग थे'

प्रभात खबर से बातचीत में श्यामबाबू यादव ने प्रदर्शन में शामिल लोगों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले छात्र नहीं थे, बल्कि "अपराधी किस्म के लोग" थे. उनके मुताबिक यह प्रदर्शन पूरी तरह राजनीतिक था और इसमें असामाजिक तत्व शामिल थे.

विपक्ष ने किया जोरदार विरोध

बीजेपी विधायक के बयान पर विपक्षी विधायक भड़क गए. उन्होंने तुरंत विरोध शुरू कर दिया और सदन में नारेबाजी होने लगी. देखते ही देखते सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी सीटों से उठकर वेल तक पहुंच गए.

हाथापाई की नौबत, मार्शल को करना पड़ा हस्तक्षेप

सदन का माहौल कुछ देर के लिए बेहद तनावपूर्ण हो गया. दोनों पक्षों के विधायक आमने-सामने आ गए और हाथापाई जैसी स्थिति बन गई. स्थिति बिगड़ती देख मार्शल को बीच-बचाव के लिए बुलाया गया. इसके बाद किसी तरह माहौल शांत कराया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्पीकर बोले- 'यह सदन है, युद्ध का मैदान नहीं'

हंगामे के बीच स्पीकर ने सभी सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, "यह सदन है, युद्ध का मैदान नहीं." इसके बावजूद हंगामा जारी रहा. आखिरकार कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.

छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े हर एक अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

बाहर भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायक विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए.

उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ सरकार के विरोध में नारे लगाए और बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई.

Also Read: बिहार विधानसभा में हंगामा, छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, हाथापाई की नौबत



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन