गोपालगंज के भोरे में DCM ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

Author Suresh rai|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

घाटस्थल पर लगी भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में DCM ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप गुरुवार को DCM ट्रक और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान चौबरिया टोला निवासी श्यामबहादुर सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अनाज से लदा एक DCM ट्रक लामीचौर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त DCM ट्रक को जब्त कर लिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन