समस्तीपुर: सीबीआई का बड़ा एक्शन, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क ट्रैप

सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमित कुमार से यहीं हो रही पूछताछ
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने समस्तीपुर रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सहायक कार्मिक पदाधिकारी और डीलिंग क्लर्क को ट्रैप किया है. दोनों से गहन पूछताछ जारी है.
Samastipur Cbi Raid: रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में तैनात सहायक कार्मिक पदाधिकारी (APO) अरुण मंडल और डीलिंग क्लर्क अमित कुमार को ट्रैप किया है.
ललित कला केंद्र में बंद कमरे में चल रही पूछताछ
कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम दोनों अधिकारियों को समस्तीपुर स्थित ललित कला केंद्र ले गई है. वहां बंद कमरे में दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई रिश्वत के लेन-देन से जुड़े एक मामले को लेकर की गई है. इस बड़ी कार्रवाई से रेल मंडल कार्यालय और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है. सीबीआई की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें:भैंस बेचकर तीन बच्चों की मां से की शादी, मंदिर से निकलते ही बहनों ने कर दी धुनाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










