समस्तीपुर में पांच घंटे बिजली गुल, लोगों को पानी के लिए हुई परेशानी

Updated:
विज्ञापन

ग्रिड में 33 केवीए तार से जुड़े जंफर को जोड़ते मानव बल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच 5 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जंफर कटने की तकनीकी खराबी के कारण पेयजल संकट गहरा गया और सुबह की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हुई. नागरिकों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

विज्ञापन

Samastipur News: भीषण गर्मी और उमस के बीच गुरुवार की सुबह समस्तीपुर शहर के बड़े हिस्से में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. ई-पावर हाउस से जुड़ी 33 केवी मेन सप्लाई लाइन में अचानक ब्रेकडाउन आने के कारण तड़के 3:30 बजे से सुबह 8:28 बजे तक शहर के कई इलाकों में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही. बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा और सुबह की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई.

विज्ञापन

बिजली गुल होने से पानी का भी संकट

सुबह लोगों की नींद खुली तो घरों में न बिजली थी और न ही पानी. लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से इनवर्टर भी जवाब दे गए. लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने और कार्यालय जाने की तैयारी में काफी परेशानी हुई. कई मोहल्लों में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए. ई-पावर हाउस के ऑपरेटर ने 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने की जानकारी दी.

जंफर कटने और स्पार्किंग से बढ़ी परेशानी

शहरी एसडीओ शशि कपूर ने बताया कि ग्रिड के पास 33 केवी लाइन का जंफर कट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. सुबह करीब सात बजे जंफर जोड़कर ट्रायल किया गया, लेकिन केबल में स्पार्किंग होने लगी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोबारा शटडाउन लेकर केबल की मरम्मत की गई. इसके बाद सुबह 8:28 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी.

विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

करीब पांच घंटे तक बिजली बाधित रहने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साधारण तकनीकी खराबी को दूर करने में इतना समय लगना बिजली व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़ा करता है. नागरिकों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पूसा में पर्यावरण बचाने की पहल, डायट परिसर और स्कूलों में लगाए गए 300 पौधे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन