Hajipur News : किसान भवन में आयोजित विदाई समारोह में शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

विदाई समारोह की तस्वीर
Hajipur News : गोरौल में आयोजित विदाई समारोह में सैकड़ों शिक्षक और समाजसेवी हुए शामिल
Hajipur News (सुधीर कुमार झा) : गोरौल प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में सहायक शिक्षक व पूर्व बीआरपी कौशल परवेज खान को सेवा निवृति के बाद भाव भिनी विदाई दी गयी. विदाई समारोह में उपस्थित प्रमुख मुन्ना कुमार ने कहा की व्यक्ति की पहचान उसके रंग रूप धन दौलत से नहीं होती है वल्कि उसकी पहचान अपने कर्मनिष्ठा एवं अपनी ईमानदारी से होती है. प्रधानाध्यापक डॉ सुदर्शन झा ने कहा की व्यक्ति अपने क्रियाकलापों से पहचाना जाता है. इन्होने अपने मधुर व्यवहार से सभी के दिलो को जीता है. जदयू नेता अभिषेक झा ने कहा की शिक्षक कभी सेवा निवृत नहीं होते वे लगातार समाज का मार्गदर्शन करते रहते है.
शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई
शिक्षक शैलेश झा ने कहा की उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीखनपुरा उर्दू से सेवा निवृत शिक्षक श्री खान को कौन नहीं जानता है 1994 से आजतक लगभग 31 वर्षो से शिक्षा की अलख जगा रहे है. ये अपने अद्भुत गुणों के कारण पूरे राज्य में जाने एवं पहचाने जाते है. इंसान अपने कर्मो के वदौलत सोहरत पाता है जो युगो युगो तक लोग याद रखते है. प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण पाण्डेय ने कहा की इनके उत्कृष्ट सेवा और विद्यालय के प्रति समर्पण भाव हम सभी को सदा अपने कर्तव्य को याद दिलाते रहेगा. उच्च माध्यमिक विद्यालय चकगुलामुद्दीन के हिंदी प्रध्यापक अनिल कुमार मितभाषी ने कहा की श्री खान अपने सदविचार सदव्यवहार से हम शिक्षक समाज को गौरवान्वित किया है.
सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़
आज सेवा निवृत होकर भले ही सेवा मुक्त हो जाये लेकिन हमारे दिल से कभी निकलने वाले नहीं है. प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने कहा की कौशर बाबू ज़ब बी.आर.सी में बी.आर.पी के पद पर कार्यरत थे तब भी हम सभी का मार्गदर्शन करते थे. एक अभिवकर कि तरह सभी से स्नेह करते थे. शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की बच्चों से इनका लगाव और सरल भाषा में बच्चों को पढ़ाने की कला से हमलोगो को सीखने की जरूरत है. मौके पर उपस्थित लोगो ने सेवा निवृत शिक्षक को अंगवस्त्र सहित अन्य समाग्री देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया. इस अवसर पर गोरौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार, पूर्व बीडीओ विजय कुमार ठाकुर प्रधानाध्याक देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अखिलेश ठाकुर, ज्योति भारती, परवेज आलम, निशा कुमारी सहित पूरे जिले से सैकड़ो शिक्षको के अलावे सैकड़ो समाजसेवी भी उपस्थित थे.
Also Read : Hajipur News: नीतीश कुमार ने हाजीपुर के कजरी गांव में किया पौधारोपण, पार्टी नेताओं से भी मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










