बिहार को प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, 27 से 29 मई के बीच IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 May 2026 3:26 PM

विज्ञापन

बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Bihar Weather Alert: बिहार की राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में है. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पटना समेत उत्तर और पूर्व बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: समूचा बिहार इन दिनों गर्मी से बेहाल है. सब बारिश का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले तीन दिनों के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों में बारिश, तेज हवा, वज्रपात और उमस भरी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

27 मई को कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 27 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, जमुई और गया समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.

पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद और अरवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बिहार के कैमूर, रोहतास, भोजपुर और औरंगाबाद जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है.

28 मई को बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 28 मई को बिहार के अधिकतर जिलों में मेघ गर्जन, बारिश और तेज हवा चल सकती है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और वैशाली में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है.

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

29 मई को भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट

29 मई को राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में तेज बारिश, वज्रपात और धूल भरी हवा चल सकती है.

मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों से खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने को कहा है. खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और बिजली चमकने के समय सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने भी लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन