मुजफ्फरपुर : गंदगी देख डीएम ने कहा, रेलवे पर होगी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 7:02 AM
मुजफ्फरपुर : कार्यभार संभालने के साथ ही स्टेशन रोड की नारकीय स्थिति को लेकर डीएम आलोक रंजन घोष ने पहल शुरू कर दी है. सालों से ओपेन नाले में रेलवे के शौचालय का मल-मूत्र बहने के कारण स्टेशन रोड की बदसूरती के लिए डीएम ने रेलवे को जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने अविलंब नगर निगम को […]
मुजफ्फरपुर : कार्यभार संभालने के साथ ही स्टेशन रोड की नारकीय स्थिति को लेकर डीएम आलोक रंजन घोष ने पहल शुरू कर दी है. सालों से ओपेन नाले में रेलवे के शौचालय का मल-मूत्र बहने के कारण स्टेशन रोड की बदसूरती के लिए डीएम ने रेलवे को जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने अविलंब नगर निगम को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के तहत नोटिस कर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिये हैं. इसके बाद निगम प्रशासन आनन-फानन में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
नगर आयुक्त संजय दूबे ने सिटी मैनेजर ओम प्रकाश को अधिवक्ता से राय-मशविरा कर संचिका के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए नोटिस भेजने व प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है. बताया जाता है कि स्थानीय एरिया मैनेजर व स्टेशन अधीक्षक को नामजद करते हुए नगर निगम कानूनी कार्रवाई करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










