अभिषेक-कल्याण पर हमले और ‘बुलडोजर राज’ के खिलाफ 2 जून को कोलकाता की सड़कों पर ममता बनर्जी

Published by : Mithilesh Jha Updated At : 01 Jun 2026 8:02 PM

विज्ञापन

TMC Statewide Agitation West Bengal: अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में राज्यव्यापी आंदोलन का एलान किया है. पूर्व सीएम ममता बनर्जी 2 जून को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर धरना देंगी. इस धरने में हॉकर्स का मुद्दा भी उठेगा. पढ़ें पूरी डिटेल.

विज्ञापन

TMC Statewide Agitation West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी भीषण उठापटक के बीच अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रक्षात्मक रवैया छोड़कर सीधे सड़क पर उतरने का मन बना लिया है. शनिवार को सोनारपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और हुगली में सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमलों के विरोध में टीएमसी ने पूरे राज्य में चौतरफा आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है.

रानी रासमणि रोड पर ममता बनर्जी का महा-धरना

इस सियासी संग्राम को धार देने के लिए खुद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी मंगलवार यानी 2 जून को कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रासमणि रोड पर एक दिवसीय महा-धरने (Sit-in Protest) पर बैठेंगी. सत्ता परिवर्तन के बाद इसे ममता बनर्जी का पहला सबसे बड़ा जमीनी शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है.

सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, वार्ड और ब्लॉकों में रैलियां

  • पार्टी के शीर्ष सांसदों पर हुए हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस का कैडर पूरी तरह आक्रोशित है. इसके लिए बाकायदा एक विस्तृत विरोध खाका तैयार किया गया है.
  • सोमवार सुबह से राज्य के सभी नगर पालिका वार्डों और ग्रामीण ब्लॉकों में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर विरोध मार्च निकाला.
  • रैलियों में नयी भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. टीएमसी का आरोप है कि राज्य में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए राज्य प्रायोजित आतंक फैलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला

सिर्फ सांसदों पर हमला नहीं, बुलडोजर अभियान भी बना मुद्दा

आमतौर पर माना जा रहा था कि टीएमसी का यह गुस्सा केवल अभिषेक बनर्जी पर हुए पथराव को लेकर है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने इस धरने के जरिये जनता से जुड़े एक और संवेदनशील मुद्दे को शामिल कर मास्टरस्ट्रोक खेला है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हॉकर्स के आंसू बनेंगे हथियार

हाल ही में दमदम स्टेशन और कोलकाता के अन्य हिस्सों में बिना किसी पुनर्वास के आधी रात को चलाये गये ‘बुलडोजर अभियान’ को टीएमसी ने बड़ा मुद्दा बनाया है. ममता बनर्जी इस धरना के जरिये नयी सरकार को ‘गरीब विरोधी’ और ‘बुलडोजर प्रेमी’ साबित करने की कोशिश करेंगी. टीएमसी का कहना है कि वे विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हजारों छोटे दुकानदारों की आजीविका को इस तरह बेरहमी से कुचलना पूरी तरह अमानवीय है.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने बुलायी थी बैठक, 80 में सिर्फ 20 विधायक पहुंचे, कुणाल घोष ने दी सफाई

TMC Statewide Agitation West Bengal: वोट बैंक बचाने की कवायद

शहरी क्षेत्रों में हॉकर्स और फुटपाथ दुकानदार टीएमसी का बड़ा कोर वोट बैंक रहे हैं. इस मुद्दे को उठाकर ममता बनर्जी अपने बिखरते हुए वोट बैंक को दोबारा एकजुट करने की कोशिश में हैं.

60 विधायकों की गुमशुदगी और गिरफ्तारियों के बीच अटेंडेंस टेस्ट

महा-धरना ऐसे समय पर हो रहा है, जब रविवार को कालीघाट में ममता की बैठक में 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे थे. इसके साथ ही तपन चट्टोपाध्याय और खोकन दास जैसे पूर्व विधायकों और म्युनिसिपल चेयरमैनों की गिरफ्तारियों से पार्टी बैकफुट पर है. टीएमसी ने राज्य के सभी मौजूदा विधायकों, सांसदों और जिला अध्यक्षों को 2 जून को रानी रासमणि रोड पहुंचने का सख्त निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें : सोनारपुर हमला अभिषेक बनर्जी की अग्नि परीक्षा, जन-आक्रोश को ममता की तरह सहानुभूति में बदल पायेंगे ‘भाईपो’?

अंदरूनी ताकत का आकलन

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंगलवार का यह धरना केवल भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि टीएमसी के लिए एक अटेंडेंस टेस्ट भी है. इससे यह साफ हो जायेगा कि केंद्रीय एजेंसियों के खौफ और राज्यव्यापी धर-पकड़ के बीच कितने नेता अब भी मजबूती से ममता बनर्जी के पीछे खड़े हैं.

यह जनता का स्वतःस्फूर्त गुस्सा : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी के इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. भाजपा का कहना है कि अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर कोई सुनियोजित हमला नहीं हुआ था, बल्कि यह स्थानीय जनता का स्वतःस्फूर्त गुस्सा था, जो टीएमसी के सालों के सिंडिकेट राज और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता से दमदम तक बुलडोजर एक्शन, आधी रात को उजड़े हॉकर्स के आशियाने, 3,000 अवैध इमारतों पर मंडराया खतरा

राजनीतिक आतंक का शिकार हुआ हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं, अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद

टीएमसी में बगावत, लेकिन ममता बनर्जी नो इंट्रोस्पेक्शन मोड में, आखिर क्यों आत्ममंथन के बजाय कड़े तेवर दिखा रहा नेतृत्व?

टीएमसी की उल्टी गिनती शुरू! राज्यसभा सांसद ने अपनी ही पार्टी के टॉप लीडर्स को सुनायी खरी-खरी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola