शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 01 Jun 2026 5:09 PM
संदीपन साहा और रीतब्रत बनर्जी.
TMC Expels Sandipan Saha and Ritabrata Banerjee: तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधायक संदीपन साहा और रीतब्रत बनर्जी को निष्कासित कर दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि जाली हस्ताक्षर मामले की शिकायत इन दोनों ने ही की थी. जानें कालीघाट की इस बड़ी हलचल की पूरी इनसाइड स्टोरी.
खास बातें
TMC Expels Sandipan Saha and Ritabrata Banerjee: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने 2 विधायकों संदीपन साहा (इंटाली) और रीतब्रत बनर्जी को पार्टी से निकाल दिया है. दोनों को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप में प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है. टीएमसी का यह एक्शन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 5 मिनट बाद सामने आया. इसके साथ ही साफ हो गया कि बंगाल विधानसभा में ‘फर्जी हस्ताक्षर का खेल’ अब टीएमसी के गले की फांस बन चुका है.
ममता की बैठक का बहिष्कार और फिर सीधे गेट आउट
शनिवार को अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले के बाद रविवार को ममता बनर्जी के आवास पर बुलायी गयी विधायक दल की अहम बैठक में 80 में से केवल 20 विधायक पहुंचे थे. प्रभात खबर ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इंटाली के विधायक संदीपन साहा का फोन स्विच ऑफ था. सोमवार को पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है.
दोनों विधायकों ने लगातार बना रखी थी बैठकों से दूरी
पार्टी उपाध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के हस्ताक्षर से जारी निष्कासन पत्र में साफ लिखा है कि तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने के बावजूद दोनों विधायक अधिकृत नेतृत्व द्वारा बुलायी गयी बैठकों से बार-बार गायब रहे. पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों विधायकों के बयान और उनकी गतिविधियां तृणमूल कांग्रेस के हितों को नुकसान पहुंचा रहीं थीं, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने बुलायी थी बैठक, 80 में सिर्फ 20 विधायक पहुंचे, कुणाल घोष ने दी सफाई
शुभेंदु अधिकारी के बयान ने खोल दी पोल
इस निष्कासन के पीछे की असली इनसाइड स्टोरी राज्य सचिवालय (नबान्न) से जुड़ी है. निष्कासन आदेश जारी होने से ठीक कुछ मिनट पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया के सामने एक ऐसा दावा किया, जिसने टीएमसी खेमे में हड़कंप मचा दिया.
विभीषण बने टीएमसी विधायक
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुलासा किया कि विधानसभा सचिवालय को सौंपे गये जिस पत्र में शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता बनाने के लिए विधायकों के ‘जाली हस्ताक्षर’ का इस्तेमाल हुआ था, उसकी शिकायत किसी बाहरी ने नहीं, खुद टीएमसी के विधायकों संदीपन साहा और रीतब्रत बनर्जी ने दर्ज करायी थी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विधायकों को नोटिस से पहले कार्रवाई
इस खुलासे ने साबित कर दिया कि दोनों विधायक टीएमसी के भीतर रहकर अंदरूनी जानकारी सरकार और जांच एजेंसियों तक पहुंचा रहे थे. जैसे ही टीएमसी नेतृत्व को भनक लगी कि इन दोनों ने ही अपनी ही पार्टी के खिलाफ सीआईडी (CID) को बारूद दिया है, उन्हें तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
सीआईडी जांच के घेरे में टीएमसी
यह पूरा विवाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता घोषित करने वाले पत्र से शुरू हुआ था. आरोप है कि टीएमसी ने संख्या बल दिखाने के लिए कई विधायकों के फर्जी दस्तखत उस पत्र पर कर दिये थे. राज्य की अपराध जांच विभाग (CID) इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसी सिलसिले में अभिषेक बनर्जी को भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वे स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए भवानी भवन नहीं गये.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : लपेटे में लॉकेट चटर्जी, भाकपा ने शुभेंदु सरकार को घेरा, कहा- लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं
ममता बनर्जी की पार्टी में आंतरिक बगावत का डर
विश्लेषकों का मानना है कि संदीपन और रीतब्रत का निष्कासन केवल 2 विधायकों की विदाई नहीं है, बल्कि यह बाकी बचे विधायकों के लिए ममता बनर्जी का कड़ा संदेश है. संदेश यह है कि यदि किसी ने भी सरकार या भाजपा से हाथ मिलाने की कोशिश की, तो उसका अंजाम यही होगा.
TMC Expels Sandipan Saha and Ritabrata Banerjee: बंगाल में नये समीकरण की आहट
इन 2 विधायकों के निष्कासन के बाद अब विधानसभा के भीतर आंकड़ों का खेल भी दिलचस्प होने वाला है. निष्कासित विधायक अब खुलकर शुभेंदु सरकार के समर्थन में आ सकते हैं. तृणमूल कांग्रेस के भीतर सुलग रही यह चिंगारी आने वाले दिनों में किसी बड़े राजनीतिक विस्फोट में बदलेगी या ममता बनर्जी इस आंतरिक डैमेज को कंट्रोल कर पायेंगी, यह देखने वाली बात होगी.
इसे भी पढ़ें
अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, टीएमसी सांसद बोले- भाजपा ने किया अटैक, हुगली में हाई अलर्ट
अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा
मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










