अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में आसनसोल में टीएमसी का हल्लाबोल, कहा- दोषी नहीं पकड़े गये तो जल उठेगा बंगाल
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 31 May 2026 5:20 PM
आसनसोल में धरना देते टीएमसी कार्यकर्ता.
Asansol TMC Protest: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल के कोर्ट मोड़ पर धरना-प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की और इसे लोकतंत्र पर बड़ा हमला बताया. जानें पूरी रिपोर्ट.
इसे भी पढ़ें
Asansol TMC Protest: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय उबाल आ गया, जब तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले की गूंज औद्योगिक नगरी आसनसोल तक पहुंच गयी. इस कथित जानलेवा हमले के विरोध में पश्चिम बर्धमान जिले की तृणमूल कांग्रेस ने कोर्ट मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. साथ ही कहा कि 48 घंटे में अपराधी पकड़े नहीं गये, तो जल उठेगा बंगाल.
भाजपा के खिलाफ टीएमसी ने जमकर की नारेबाजी
पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि अभिषेक बनर्जी की आवाज को दबाने की एक सोची-समझी साजिश थी.
अभिषेक बनर्जी के लिए आसनसोल से उठी न्याय की मांग
धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने एक दावा किया कि सोनारपुर में केवल नारेबाजी नहीं हुई. अभिषेक बनर्जी को धक्के देकर जमीन पर गिरा दिया गया. यह एक सांसद की गरिमा और सुरक्षा पर सबसे बड़ा प्रहार है. उन्होंने कहा कि बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज से पहले किसी सांसद के साथ ऐसा बर्बर व्यवहार नहीं देखा गया. इससे राज्य की जनता में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है.
इसे भी पढ़ें : शासक ही बन गये हैं हत्यारे, BJP को शर्म आनी चाहिए, सोनारपुर में अभिषेक पर हमले के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा
4 मई के बाद का ‘टार्गेट’
टीएमसी नेताओं का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही तृणमूल कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. अब यह हमला सीधे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Asansol TMC Protest: ‘चोर-चोर’ के नारों के पीछे कौन?
धरना प्रदर्शन के दौरान तृणमूल नेताओं ने इस हमले के पैटर्न पर भी सवाल उठाये. कहा कि जब अभिषेक बनर्जी एक शोक संतप्त परिवार से मिलने गये थे, तो वहां पहले से ही हथियारों और पत्थरों के साथ हमलावर कैसे मौजूद थे? नरेंद्रनाथ ने मांग की कि हमलावरों की पहचान केवल सीसीटीवी से न हो, बल्कि इस साजिश के पीछे के असली मास्टरमाइंड को बेनकाब किया जाये.
जिलाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी
जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर अगले 48 घंटों में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आसनसोल से लेकर कोलकाता तक तृणमूल का जन आंदोलन शुरू होगा, जिसे संभालना प्रशासन के लिए नामुमकिन होगा.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, टीएमसी सांसद बोले- भाजपा ने किया अटैक, हुगली में हाई अलर्ट
गांधी प्रतिमा के पास हाई-वोल्टेज प्रदर्शन
आसनसोल का कोर्ट मोड़ शनिवार दोपहर पूरी तरह हरा (टीएमसी के झंडों से पटा) नजर आया. कार्यकर्ताओं ने ‘अभिषेक बनर्जी के सम्मान में, टीएमसी मैदान में’ और ‘लोकतंत्र विरोधी भाजपा हाय-हाय’ जैसे नारे लगाये. कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जायेंगे. नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा भले ही सत्ता के घमंड में हो, लेकिन बंगाल की जनता इस अपमान का जवाब समय आने पर जरूर देगी.
इसे भी पढ़ें
अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा
मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










