शासक ही बन गये हैं हत्यारे, BJP को शर्म आनी चाहिए, सोनारपुर में अभिषेक पर हमले के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 30 May 2026 9:00 PM
Mamata Banerjee on Abhishek Banerjee Attack: ममता बनर्जी ने सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने भाजपा को ‘हत्यारा शासक’ बताते हुए इस हमले को राजनीतिक साजिश करार दिया है. जानें अभिषेक पर हुए हमले की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और ममता का आधिकारिक बयान.
Mamata Banerjee on Abhishek Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोनारपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर केंद्र और राज्य की वर्तमान सत्ता पर तीखा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने लिखा- बंगाल में शासक ही अब हत्यारे बन गये हैं.
ममता का प्रहार – बीजेपी को शर्म आनी चाहिए
सोनारपुर की घटना का वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाला. सोनारपुर में जिस तरह अभिषेक बनर्जी को लात-घूंसों, जूतों और पत्थरों का सामना करना पड़ा, उसे ममता ने एक पूर्व-नियोजित राजनीतिक साजिश करार दिया है.

शासक बनाम हत्यारे
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए लिखा कि सत्ता में बैठे लोग अब विपक्ष को शारीरिक रूप से खत्म करने की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला कोई आकस्मिक भीड़ का गुस्सा नहीं था, बल्कि भाजपा ने अभिषेक की यात्रा को रोकने और उन्हें डराने के लिए इसकी पूरी स्क्रिप्ट तैयार की थी. उन्होंने कहा कि एक सांसद पर, जो चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गया था, ऐसा हमला लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय है.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा
क्या हुआ था सोनारपुर में
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को सोनारपुर युद्ध का मैदान बन गया था. अभिषेक बनर्जी जैसे ही इलाके में पहुंचे, सैकड़ों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और ‘चोर-चोर’ के नारों से माहौल तनावपूर्ण हो गया. अज्ञात हमलावरों ने सांसद पर केवल पत्थर और अंडे ही नहीं फेंके, बल्कि उन्हें लात-घूंसे मारने की भी कोशिश की. सुरक्षाकर्मियों को अभिषेक को बचाने के लिए मानव शृंखला बनानी पड़ी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हेलमेट पहनाकर अभिषेक को सुरक्षित निकाला
हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अभिषेक को सुरक्षित निकालने के लिए सिर पर हेलमेट पहनाना पड़ा, जिसकी तस्वीरें अब बंगाल की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
दबा नहीं पायेंगे हमारी आवाज : तृणमूल कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी ममता बनर्जी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. नेताओं का कहना है कि अभिषेक बनर्जी को सीआईडी का नोटिस देना और फिर उन पर हमला करवाना, दोनों घटनाएं एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. पार्टी ने मांग की है कि इस हमले में शामिल ‘अज्ञात’ हमलावरों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाये. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो राज्य भर में बड़ा आंदोलन शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें : मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे
Mamata Banerjee on Abhishek Banerjee Attack: बीजेपी और टीएमसी के बीच बढ़ती जंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से ही राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ममता बनर्जी के इस ताजा बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ‘शासक हत्यारे बन गये हैं’ जैसे कड़े शब्दों का प्रयोग आने वाले दिनों में दोनों पार्टियों के बीच कड़वाहट को और बढ़ायेगा. फिलहाल सोनारपुर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है, लेकिन तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है.
इसे भी पढ़ें
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा
अभिषेक बनर्जी का अमित शाह को चैलेंज- हिम्मत है तो 4 मई को कोलकाता में रहें, सूद समेत होगा हिसाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










