कोडरमा कॉलेज विवाद: मुख्यमंत्री से मिलीं अन्नपूर्णा देवी, CM हेमंत ने दिया बड़ा भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करतीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी
Annapurna Devi: कोडरमा के जेजे कॉलेज सहित अन्य डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह के सर जेसी बोस विश्वविद्यालय में शामिल करने के फैसले के विरोध में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए कोडरमा के कॉलेजों की यथावत स्थिति बनाए रखने का आश्वासन दिया है.
Annapurna Devi, कोडरमा : कोडरमा जिले के प्रतिष्ठित जेजे कॉलेज (JJ College) सहित विभिन्न महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह के नवनिर्मित सर जेसी बोस विश्वविद्यालय में शामिल किए जाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है. इस गंभीर मुद्दे को लेकर सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को इस निर्णय से छात्रों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया.
छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कॉलेजों को गिरिडीह विश्वविद्यालय से संबद्ध (Affiliate) करने के फैसले से कोडरमा जिले के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भारी असंतोष और आक्रोश का माहौल है. भौगोलिक दूरी और नए विश्वविद्यालय की शुरुआती व्यवस्थाओं के कारण विद्यार्थियों को भारी शैक्षणिक और प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. मंत्री ने मांग की है कि कोडरमा जिले के सभी महाविद्यालयों को पहले की तरह विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अंतर्गत ही रहने दिया जाए.
सीएम हेमंत ने दिया यथावत स्थिति बनाए रखने का आश्वासन
मुलाकात के बाद भाजपा के कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री की बातों और छात्रों की चिंताओं को बेहद गंभीरता से सुना. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे इस विषय पर जल्द ही उचित संज्ञान लेंगे और छात्रों के हित में यथावत स्थिति (Status Quo) बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे. जोशी ने साफ कहा कि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा के विद्यार्थियों और जनता के हितों के साथ खड़ी हैं. छात्रों के भविष्य और उनकी सहूलियत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे.
Also Read: NEET पेपर रद्द हुआ तो घबरा गई लड़की, हदस में दे दी जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










