कोडरमा के तिलैया में फर्जी नंबर प्लेट लगी दो कार बरामद

Updated:
विज्ञापन
विशुनपुर रोड स्थित एक घर से पुलिस ने दो कार बरामद की, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है. | Prabhat Khabar Network

विशुनपुर रोड स्थित एक घर से पुलिस ने दो कार बरामद की, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के विशुनपुर रोड स्थित एक मकान से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी दो कारें और चार अतिरिक्त नंबर प्लेट बरामद की हैं। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : थाना पुलिस ने शहर के वार्ड नंबर एक स्थित विशुनपुर रोड के शिव नगर से एक मकान में फर्जी नंबर प्लेट लगी दो कार बरामद की है. यही नहीं पुलिस ने मौके पर से चार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया है. हालांकि, इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं जा सका है.

पुलिस को आशंका है कि अवैध शराब की तस्करी में इन कारों का उपयोग किया जाता होगा. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. जानकारी के अनुसार तिलैया थाना के एक हवलदार विशुनपुर इलाके में किसी कार्य से गए थे. इसी दौरान सत्येंद्र यादव नामक व्यक्ति के मकान में कुछ गतिविधि संदिग्ध लगी है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी.

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पर घर के अंदर कोई नहीं मिला. पुलिस ने जांच की तो दो लग्जरी कारों में नंबर प्लेट तो लगा था, लेकिन जांच में यह नंबर फर्जी निकला. मौके पर चार और नंबर प्लेट बरामद होने से पुलिस का शक और गहराया.

पुलिस ने कार में लगी नंबर प्लेट के संबंध में जांच शुरू की तो पता चला कि इसी नंबर की एक कार आरा बक्सर बिहार में तो दूसरा चितरंजन में उनके मालिकों के पास है. ऐसे में स्पष्ट हो गया कि पुलिस ने जो दो कार बरामद की है उसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी है. पुलिस को आशंका है कि इन वाहनों का उपयोग अवैध कारोबार में किया जाता होगा.

मकान मालिक ने किराये पर दिया था मकान

इधर, जानकारी सामने आई है कि जिस मकान से पुलिस ने कार बरामद की है वह किराये पर किसी दूसरे व्यक्ति को दी गई थी. मकान मालिक सत्येंद्र यादव स्वयं मुंबई में रहता है, जबकि उसने गुरपा निवासी संतोष यादव को मकान किराये पर दिया था.स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो माह पूर्व मकान को किराये पर दिया गया था.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola