राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रिज़ली के खिलाडियों ने जीते कई पदक

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
सफल खिलाडी मेडल के साथ. | Prabhat Khabar Network

सफल खिलाडी मेडल के साथ. | Prabhat Khabar Network

झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रिज़ली विद्यालय के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के खिलाड़ियों ने लोहरदगा में आयोजित 26वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप–2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित किया. प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 5 रजत एवं 1 कांस्य सहित कुल 14 पदक अपने नाम किया. इसके साथ ही सभी आठ स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया.

स्वर्ण पदक विजेताओं में अंश कुमार, आर्यन राज, दिव्यांश साही, कृष, अवि वर्मा, मानस सागर (सब-जूनियर पूमसे), शिवनंदन प्रसाद गुप्ता (सब-जूनियर पूमसे) तथा शौर्य आनंद (सब-जूनियर पूमसे) शामिल हैं. रजत पदक विजेताओं में आदर्श कुमार सिंह, खादिम किशोर, कुशल गुप्ता, उत्कर्ष आनंद तथा अभिजीत कुमार शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहीं मोहम्मद रयान अली ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे विद्यालय के कोच दिलीप कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, कोच एवं टीम मैनेजर को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है.

प्राचार्या अंजना कुमारी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके समर्पण, नियमित अभ्यास तथा प्रशिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रतिफल है.

इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक मनीष कपिसमे एवं अविनाश सेठ, सीओओ तनिष्क सेठ, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक प्रीति जगनानी तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच दिलीप कुमार एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola