सतगावां में बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- बदहाल व्यवस्था से जर्जर हो चुका है झारखंड
बाबूलाल मरांडी ने सतगावां का किया विस्तृत दौरा, सरकार की नीतियों पर बोला हमला; जनसमस्याओं पर जताई चिंता | Prabhat Khabar Network
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सतगावां का दौरा कर राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की और जनसमस्याओं को उठाया।
सतगावां: झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को सतगावां प्रखंड का विस्तृत दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और व्यवस्था पर भी जमकर निशाना साधा.
आपके शहर में
दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों से मिले
दौरे की शुरुआत में बाबूलाल मरांडी पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव के आवास पहुंचे. यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत बालगोविंद यादव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने दिवंगत नेता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की.
बदहाल व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना
इसके बाद वन प्रक्षेत्र कार्यालय के विश्राम गृह में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की लाचार और बदहाल व्यवस्था के कारण पूरे झारखंड के साथ सतगावां क्षेत्र की स्थिति भी जर्जर हो चुकी है. उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रखंड की बदहाल सड़कों को सुधारने का ऐतिहासिक कार्य किया गया था.
किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का मुद्दा उठा
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सतगावां को कृषि प्रधान क्षेत्र बताते हुए किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों की कमी का मुद्दा उठाया गया. इस पर बाबूलाल मरांडी ने चिंता जतायी. उन्होंने क्षेत्र में रेल लाइन के विस्तार, निर्बाध बिजली आपूर्ति और गया से देवघर मुख्य मार्ग को सतगावां से जोड़ने जैसी जनहित की मांगों पर भी चर्चा की.
सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे मौजूद
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह दुमका जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय, सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, अरविंद सिंह, सुबोध सिन्हा, राजेश यादव, रोहित कुमार, प्रहलाद सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए