चंदवारा के नए थाना प्रभारी बने एसआइ प्रेम कुमार, कहा- फरियादियों को नहीं लौटने देंगे निराश

Updated:
विज्ञापन

थाना प्रभारी का स्वागत करते. | Prabhat Khabar Network

चंदवारा थाना के नए प्रभारी के रूप में एसआई प्रेम कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखना और फरियादियों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है।

विज्ञापन

चंदवारा: चंदवारा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में शुक्रवार को एसआइ प्रेम कुमार ने पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना से संबंधित आवश्यक जानकारी ली और पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता

थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके लिए पुलिस टीम के साथ-साथ आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सक्रियता से काम करेगी.

फरियादियों की समस्याओं का होगा समाधान

प्रेम कुमार ने कहा कि थाना पहुंचने वाले किसी भी फरियादी को निराश होकर नहीं लौटने दिया जाएगा. उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा.

शशिभूषण कुमार बने डोमचांच थाना प्रभारी

बता दें कि चंदवारा के निवर्तमान थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार का स्थानांतरण किया गया है. उन्हें डोमचांच थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनके स्थान पर एसआइ प्रेम कुमार ने चंदवारा थाना की कमान संभाली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola