बचपन प्ले स्कूल कोडरमा में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे
कार्यक्रम में शामिल बच्चे : Prabhat Khabar
कोडरमा के बचपन प्ले स्कूल में बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धरकर जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया. देखें कार्यक्रम की खास झलकियां.
कोडरमा. बचपन प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती से हुई. इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में विभिन्न धार्मिक पात्रों का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया.
आपके शहर में
कृष्ण-राधा के रूप में बच्चों ने बिखेरी मनमोहक छटा
प्ले ग्रुप से अक्षत ने कृष्ण का रूप धारण किया. नर्सरी से अनंत और क्रियांश, एलकेजी से शिवांश और यूकेजी से विहास और अंश कृष्ण के रूप में नजर आए. वहीं राधारानी के रूप में प्ले ग्रुप की अद्विका और शान्वि, नर्सरी की समृद्धि और इमांशी तथा एलकेजी की नव्या और प्रिहुल ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित किया.
नंद-यशोदा और देवकी-वासुदेव के रूप में भी सजे बच्चे
एलकेजी के अधर्व ने नंद बाबा और अनुषा ने यशोदा का रूप धारण किया. वहीं आर्वी देवकी और कक्षा दो के रौशन वासुदेव के किरदार में नजर आए. सभी बच्चों की आकर्षक वेशभूषा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही. एलकेजी के निष्कर्ष ने कृष्ण के जगन्नाथ रूप में सभी का ध्यान खींचा.
त्योहार बच्चों को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम : पूनम सिंह
निदेशिका पूनम सिंह ने बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार बच्चों को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सुंदर माध्यम हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिल्पी, रिचा, शिवानी, परी, अनामिका, रिया और रीतू का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
ये भी पढ़ें: माइंस बंद होने के बाद करमा में रोजगार के नए अवसरों की तलाश, जर्मनी-झारखंड टीम ने किया निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए