झुमरीतिलैया में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सड़क-फुटपाथ से हटाये गये कब्जे

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को ले चेतावनी देते एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी : Prabhat Khabar

झुमरीतिलैया में झंडा चौक से स्टेशन तक प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया. दोबारा कब्जा करने पर जुर्माना और सामान जब्ती की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

झुमरीतिलैया (कोडरमा). शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को अभियान चलाया. एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी के नेतृत्व में झंडा चौक से कोडरमा स्टेशन तक सड़क और फुटपाथ पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया. दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाकर अंदर कराया गया.

दुकानदारों को दी दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी

अभियान के दौरान दुकानदारों को सड़क या फुटपाथ पर दोबारा सामान रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. एसडीपीओ ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दी जायेगी. सड़क पर टोटो, ठेला या अन्य वाहन खड़ा कर यातायात प्रभावित करने वालों पर भी कार्रवाई होगी.

शुक्रवार से लगातार चलेगा अभियान

गुरुवार को अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि शुक्रवार से अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गयी. अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की जायेगी. अभियान के बाद दुकानदारों और टोटो-ठेला चालकों में हड़कंप रहा.

पुलिस और नगर परिषद की टीम रही मौजूद

अभियान में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, नगर परिषद के रेवेन्यू इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार मेहता और अजीत कुमार, पर्यवेक्षक बलराम कुमार समेत पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: MMDR अधिनियम के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 7 सितंबर को राजभवन घेराव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola