MMDR अधिनियम के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 7 सितंबर को राजभवन घेराव
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्त्ता : Prabhat Khabar
हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी ने खान-खनिज अधिनियम के विरोध में 9 से 16 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.
बरही (हजारीबाग). हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को बरही स्थित होटल हर्षित में हुई. अध्यक्षता पूर्व मंत्री व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी भाई पटेल ने की. बैठक में एमएमडीआर खान-खनिज अधिनियम 2026 के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
जेपी भाई पटेल ने कहा कि सात सितंबर को राजभवन घेराव तथा नौ से 16 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाया जाए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन को प्रभावशाली बनाने और अभी से जन गोलबंदी में जुटने का आह्वान किया.
रांची कूच करेंगे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता
विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि हजारीबाग जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक राजभवन घेराव के लिए रांची जाएंगे. इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क और गोलबंदी की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, प्रदेश को-ऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा, डॉ प्रकाश कुमार, मनीषा टोप्पो, भीम कुमार, परवेज अहमद, मनोज रजक, डॉ निजामुद्दीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिप सदस्य रविशंकर अकेला ने किया.
ये भी पढ़ें: बरकट्ठा के स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए