कुर्मी समाज को SC में शामिल करने की मांग, हजारीबाग-रामगढ़ से हजारों लोग दिल्ली रवाना
कुर्मी समाज के आंदोलनकारी दिल्ली रवाना से पूर्व जानकारी देते : Prabhat Khabar
कुर्मी समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए हजारीबाग और रामगढ़ से हजारों लोग दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए. जानिए पूरी खबर.
हजारीबाग. कुर्मी समाज को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल किए जाने की मांग को लेकर हजारीबाग और रामगढ़ जिलों से हजारों की संख्या में लोग गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. वे अनुसूचित जाति (SC) में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं. 6 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें कुर्मी समाज की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा. रवाना होने के दौरान कुर्मी विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव कपिलदेव महतो ने आंदोलन की जानकारी दी.
आपके शहर में
कुर्मी समाज को एससी सूची में शामिल करने की मांग
कपिलदेव महतो ने कहा कि कुर्मी समाज अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की सभी आवश्यकताएं पूरी करता है. उन्होंने दावा किया कि जिस समय कुर्मी समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया जाना था, उस समय इसे सूची से हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज के साथ शुरुआत से ही अन्याय होता आया है. यह अन्याय एक लंबी ऐतिहासिक भूल का परिणाम है.
हक की लड़ाई के लिए दिल्ली में जुटेंगे लोग
उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए झारखंड और कोलकाता से बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचेंगे. कार्यक्रम में समाज की मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा. दिल्ली रवाना होने वालों में कपिलदेव महतो, रोशन पटेल, संजय महतो, सुजीत महतो, गणेश महतो, परमेश्वर महतो, सुरेंद्र महतो, अशोक महतो, नारायण महतो, दिनेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें: मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का बढ़ा दायरा, पॉलिटेक्निक में 5 हजार और इंजीनियरिंग में 10 हजार छात्राओं को मिलेगा लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए