चौपारण में जाम से भड़के विधायक, सड़क निर्माण कंपनी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

जाम स्थल का अवलोकन करते विधायक मनोज यादव : Prabhat Khabar

महुदी मोड़ पर जाम और बदहाल सड़क को लेकर विधायक मनोज यादव ने निर्माण कंपनी को एक सप्ताह में सुधार करने की चेतावनी दी है. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

चौपारण (हजारीबाग). महुदी मोड़ के पास जीटी रोड पर रोजाना लग रहे सड़क जाम को लेकर विधायक मनोज यादव का तेवर गुरुवार को तल्ख दिखा. उन्होंने जाम स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से समस्या की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है.

गड्ढों और खराब सर्विस रोड से घंटों फंसे रहते हैं वाहन

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि जीटी रोड पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और बदहाल सर्विस रोड के कारण प्रतिदिन सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं. इससे स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है. वहीं मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस और यात्री बसें भी जाम में फंस रही हैं.

एक सप्ताह में व्यवस्था नहीं सुधरी तो काम बंद कराने की चेतावनी

विधायक मनोज यादव ने सड़क निर्माण कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में सड़क के गड्ढों की भराई, सर्विस रोड की मरम्मत और जाम की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह बंद करा दिया जाएगा। उन्होंने कंपनी को यहां से हटाने की भी चेतावनी दी.

अधिकारियों को अविलंब गड्ढों की भराई का निर्देश

विधायक ने अधिकारियों को तत्काल गड्ढों की भराई कराने और सर्विस रोड की मरम्मत शुरू करने का निर्देश दिया. मौके पर राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, मुखिया पप्पू रजक, जानकी यादव, आनंद सागर, मंटू सिंह, दया सिंह, प्रमोद सिंह, मुकेश रजक, विकास यादव, राज कुमार यादव, मनोज मिश्रा और अशोक केसरी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: MMDR अधिनियम के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 7 सितंबर को राजभवन घेराव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola