बरकट्ठा के स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां प्रस्तुत कीं.

विज्ञापन

बरकट्ठा (हजारीबाग). गंगपाचो गांव स्थित डिवाइन प्लस टू पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. विद्यालय प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक आइपी भारती और प्रधानाध्यापक आरके मल्लिक ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालगोपाल के रूप में बच्चों ने बिखेरी मनमोहक छटा

नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण और बालगोपाल की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए. छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका, पारंपरिक भजन और कृष्ण रासलीला की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं.

आरडी पब्लिक स्कूल में माखन चोरी और रासलीला ने बांधा समां

आरडी पब्लिक स्कूल कोषमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक सुशील कुमार हितैषी ने किया. बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

राधा-कृष्ण की झांकी ने खींचा सबका ध्यान

बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर राधा-कृष्ण की झांकी, श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी और रासलीला की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में अंजनी, श्वेता, रिद्धि, अनुष्का, काजू, सृष्टि, माही, स्नेहा, तन्वी, शिवांगी, पीहू, अन्नू, अंशी, कृष, अनिकेत, आनंद, वरुण समेत अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया.

बच्चों को कृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सीख

प्राचार्या मोनू देवी ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन बच्चों को कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.

ये भी पढ़ें: गोला में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम, SS प्लस टू हाई स्कूल की टीम ने कबड्डी व वॉलीबॉल में मारी बाजी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola