गोला में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम, SS प्लस टू हाई स्कूल की टीम ने कबड्डी व वॉलीबॉल में मारी बाजी
फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल बच्चे व अन्य : Prabhat Khabar
गोला के पूरबडीह में आयोजित खेलो झारखंड प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया.
गोला (रामगढ़). गोला प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को पूरबडीह फुटबॉल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के अंडर-17 छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो एवं एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख गीता देवी, बीईईओ सुलोचना कुमारी, बीपीओ श्यामसुंदर महतो, बीआरपी संतोष कुमार प्रसाद, अमर कुमार खत्री, संजय कुमार प्रसाद, सीआरपी देवकुमार महतो, प्रमोद कुमार, उत्तम कुमार, बैजनाथ महतो, सुबोध बक्सी, ज्ञानरत्न एवं शशिभूषण खन्ना मौजूद थे.
वॉलीबॉल में एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला और यूएचएस बरियातू का दबदबा
वॉलीबॉल के बालक वर्ग में एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला की टीम विजेता, जबकि यूएचएस बरियातू की टीम उपविजेता रही. बालिका वर्ग में यूएचएस बरियातू विजेता और यूएचएस सुतरी उपविजेता बनी.
ये भी पढ़ें: पतरातू में विज्ञान-गणित मेले में दिखी बच्चों की प्रतिभा, 50 मॉडलों में से 11 प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कबड्डी में भी एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला विजेता
कबड्डी के बालक वर्ग में एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि यूएचएस हाई स्कूल चाड़ी हिंदी उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में यूएचएस मुरुडीह विजेता और यूएचएस हाई स्कूल चाड़ी हिंदी उपविजेता रही.
विजेता खिलाड़ियों का आगे की प्रतियोगिताओं के लिए चयन
प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया. विजेता खिलाड़ियों को आगे होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया गया. आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा.
प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल शिक्षकों के अलावा अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.
ये भी पढ़ें: पतरातू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने मोहा मन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए