पतरातू में विज्ञान-गणित मेले में दिखी बच्चों की प्रतिभा, 50 मॉडलों में से 11 प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Updated:
विज्ञापन

द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हैं सांसद मनीष जायसवाल व अन्य : Prabhat Khabar

पतरातू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित विज्ञान एवं गणित मेले में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. सांसद मनीष जायसवाल ने मॉडलों का अवलोकन किया.

विज्ञापन

पतरातू : पतरातू थर्मल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया. उनके साथ पतरातू थर्मल उत्पादन निगम के डीजीएम समीर कुमार, विद्यालय के संरक्षक सिद्धिनाथ सिंह, अध्यक्ष मनोज साहू और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई

प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक ने अतिथियों का परिचय कराया. इसके बाद आचार्या दीपिका ने कार्यक्रम के बारे में बताया. विद्यालय के सचिव सूरज प्रसाद ने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक क्या-क्या हासिल किया और कैसे आगे बढ़ा, इस पर बात की.

शिक्षा के साथ संस्कार और भारतीय मूल्यों पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में आने पर उनका उत्साह कई गुना बढ़ जाता है. इन विद्यालयों में शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार और भारतीय मूल्यों का भी विकास किया जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का सकारात्मक और संतुलित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: MMDR बिल के खिलाफ 7 सितंबर को रामगढ़ के सभी प्रखंड मुख्यालयों में झामुमो का महाधरना

सेंसर आधारित मॉडल देख सांसद ने की विद्यार्थियों की सराहना

कार्यक्रम के बाद सांसद ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार विज्ञान एवं गणित के मॉडलों का अवलोकन किया. एक विद्यार्थी द्वारा बनाया गया सौर ऊर्जा से चलने वाला मॉडल और एक रोबोटिक हाथ को देखकर सांसद चकित रह गए. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की. उन्होंने कहा कि आज बच्चों को ऐसी तकनीक उपलब्ध है, जो उनके समय में सहज रूप से उपलब्ध नहीं थी. तकनीक का सदुपयोग विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

50 मॉडल प्रदर्शित, 11 का प्रांतीय स्तर के लिए चयन

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कुल 50 मॉडल प्रस्तुत किये. इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 मॉडलों का चयन प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया. प्रदर्शनी में भारतीय संस्कारों के साथ आधुनिक वैज्ञानिक सोच का बेहतर समन्वय देखने को मिला.

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, शोध, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित होती है. आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग दिया.

शिक्षक व कर्मचारियों के योगदान की सराहना

समारोह के अंत में अध्यक्ष मनोज साहू ने अध्यक्षीय संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के योगदान की सराहना की.

3 पीटीआर- ई में  द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हैं सांसद मनीष जायसवाल व अन्य,3 पीटीआर- एफ में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखते सांसद मनीष जायसवाल व अन्य | Prabhat Khabar Network

द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हैं सांसद मनीष जायसवाल व अन्य : Prabhat Khabar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola