CBSE ईस्ट जोन ताइक्वांडो में ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों का जलवा, तीन पदक जीते

Updated:
विज्ञापन

सफल विद्यार्थी मेडल के साथ : Prabhat Khabar

सीबीएसइ ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते. कुशल गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ.

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय के खिलाड़ियों ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए. बीपीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावां, उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुशल ने रजत, तनय और अंश ने जीता कांस्य

प्रतियोगिता में कुशल गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया, जबकि तनय तिग्गा और अंश केशरी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया. कुशल गुप्ता ने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है.

ये भी पढ़ें: माइंस बंद होने के बाद करमा में रोजगार के नए अवसरों की तलाश, जर्मनी-झारखंड टीम ने किया निरीक्षण

नियमित अभ्यास और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन का मिला लाभ

खिलाड़ियों की सफलता में नियमित अभ्यास, समर्पण और अनुशासन के साथ ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिलीप कुमार का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा. उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान तकनीकी दक्षता और खेल भावना का प्रदर्शन किया.

विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों को दी बधाई

विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या अंजना कुमारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कुशल गुप्ता को विशेष शुभकामनाएं दीं. विद्यालय के समन्वयक विजय कुमार सिंह समेत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई दी.

ये भी पढ़ें: सतगावां में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सुनीं समस्याएं, बिजली व्यवस्था पर अफसर को लगायी फटकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola