कहां गए सुरेश यादव? घर से निकलने के बाद नहीं मिला कोई सुराग, परिवार ने पुलिस से मांगी मदद
लापता व्यक्ति़ | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के नवादा बस्ती से 47 वर्षीय सुरेश यादव लापता हैं। परिजनों ने तिलैया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
झुमरीतिलैया: तिलैया थाना क्षेत्र के नवादा बस्ती से 47 वर्षीय सुरेश यादव के लापता होने का मामला सामने आया है. उनके पुत्र पियुष कुमार यादव ने तिलैया थाना में आवेदन देकर पिता की तलाश कर उन्हें सकुशल घर वापस लाने की गुहार लगायी है.
आपके शहर में
आपसी बहस के बाद घर से निकले
पुलिस को दिये आवेदन में पियुष कुमार यादव ने बताया है कि उनके पिता सुरेश यादव, नवादा बस्ती वार्ड नंबर 19 के निवासी हैं. 3 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे घर में आपसी बहस के बाद वह घर से निकल गये. इसके बाद वह वापस नहीं लौटे.
रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन
सुरेश यादव के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से उनकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों, आसपास के लोगों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका.
पुलिस से सकुशल वापसी की अपील
काफी खोजबीन के बाद भी पिता का पता नहीं चलने पर पियुष कुमार यादव ने तिलैया थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस से सुरेश यादव की तलाश कर उन्हें सकुशल घर वापस लाने में सहयोग करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए