मॉडर्न में एक पेड मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रों ने पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और मां के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

कोडरमा : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मां के सम्मान में हरित धरोहर को आगे बढ़ाना था. कार्यक्रम में कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रत्येक छात्र अपने साथ एक स्वस्थ पौधा लेकर आया और उसे विद्यालय परिसर में अपनी मां के नाम समर्पित कर लगाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों ने नीम, आम, अमरूद, आंवला, जामुन, अशोक, गुलमोहर आदि पौधे लगाए. प्राचार्य गुरूचरण वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि आज हमारे विद्यार्थियों ने एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान को सफल बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि छोटे कदमों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. जब एक बच्चा अपनी मां के नाम एक पौधा लगाता है तो वह केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों को भी सींचता है.

निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल का मानना है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण प्रेम की भावना विकसित करता है. विद्यालय परिसर में लगे सैकड़ों पौधे आने वाले समय में एक हरित भविष्य की नींव रखेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola