Koderma News: मरकच्चो CHC में कुष्ठ मरीजों के लिए सेल्फ केयर कैंप, जांच के बाद दवा-MCR चप्पल-जूते और किट बांटी गयी

Updated:
विज्ञापन

कैंप में डॉ रमण कुमार व अन्य. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सेल्फ केयर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों को जरूरी दवाएं दी गईं।

विज्ञापन

कोडरमा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सेल्फ केयर कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने किया. कैंप का आयोजन एनएलआर झारखंड के सहयोग से किया जा रहा है. विभाग के अनुसार, इस तरह के कैंप जिले के सभी प्रखंडों में लगातार आयोजित किये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के रजिस्टर की जांच

कैंप के दौरान डॉ रमण कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की और एनसीडी, टीबी एवं ओपीडी से संबंधित रजिस्टरों की जांच की. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित रिकॉर्ड के संधारण की जानकारी ली.

इसके बाद उन्होंने सीएचसी में मौजूद कुष्ठ मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. जांच के बाद मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाएं, एमसीआर चप्पल-जूते और सेल्फ केयर किट उपलब्ध करायी गयी.

सभी प्रखंडों में आयोजित होगा कैंप

अधिकारियों के अनुसार, सेल्फ केयर कैंप का उद्देश्य कुष्ठ मरीजों को स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक देखभाल सामग्री उपलब्ध कराना है. एनएलआर झारखंड के सहयोग से यह अभियान जिले के अन्य प्रखंडों में भी आयोजित किया जायेगा.

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरपी शर्मा, एनएलआर के काशीनाथ चक्रवर्ती, डॉ गुंजन, डॉ राकेश कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, एएनएम प्रीति कुमारी, बीपीएम मोनजीर हसन, बबीता कुमारी, सीएचओ सुमित कुमार, एमपीडब्ल्यू जागेश्वर यादव, सहिया समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola