ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर लगा शिविर, उमड़ी भीड़

शिविर में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
चंदवारा प्रखंड कार्यालय में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 500 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे। जानें पूरी प्रक्रिया और शिविर की मुख्य बातें।
चंदवारा : प्रखंड कार्यालय में जिला परिवहन कार्यालय कोडरमा द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 500 अभ्यर्थी अपने-अपने कागजात के साथ उपस्थित हुए. दिन भर लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों की कतार लगी रही. कैंप में विभिन्न लोगों द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन के बाद उनका फोटो, हस्ताक्षर लिया गया़ टेस्ट प्रक्रिया के बाद लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया जाएगा़
कैंप में 287 लोगों का फोटो व हस्ताक्षर लिया गया़ हालांकि ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी वहां पहुंचे कई लोगों को पहले से नहीं होने के कारण ऊहापोह की स्थिति बनी रही. मौके पर डीटीओ विजय कुमार सोनी, मोटर यान निरीक्षक जोसेफ टोप्पो, सड़क अभियंता विश्लेषक अमर सिद्दीकी, तकनीकी सहायक अभिषेक मरांडी, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत कुमार, अकुल कुमार रंजन, अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










