ePaper

Road Accident: मधेपुरा में ऑटो पलटने से चालक के साथ एक बच्ची की मौत, गंभीर हालत में महिला भर्ती

Updated at : 13 Oct 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
road accident

road accident

Road Accident: कुत्ता को बचाने के दौरान ऑटो ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस दौरान ऑटो चालक और एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन

Road Accident: मधेपुरा. बिहार स्थित मधेपुरा के उदाकिशूनगंज भटगामा मुख्य मार्ग एसएच – 58 पर पटवे फ्यूल सेंटर के समीप सड़क दुर्घटना में एक बच्ची और ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. घायल महिला को प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार अरजपुर पश्चिमी पंचायत के गरैया टोला वार्ड नंबर 13 निवासी लुचो साह की पत्नी भारती देवी तथा रानी कुमारी 3 वर्षीय चौसा से दशहरा का मेला देखकर वापस अपने घर ऑटो से जा रहे थे.

इसी दौरान पटवे फ्यूल सेंटर के समीप कुत्ता को बचाने के दौरान ऑटो ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस दौरान ऑटो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान घायल बच्ची रानी की मौत हो गई. घटना में मृतक चालक की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के लोगों पूर्वी वार्ड नंबर दो निवासी जनार्दन शाह के पुत्र राज किशोर साह के रूप में हुई, जबकि एक अन्य घायल भारती देवी के रूप में हुई है.

Also Read: Chhapra News: आत्महत्या की नीयत से कुंए में कूदी महिला, आठ दिन बाद जिंदा निकली

प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने भारती देवी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते हैं अंचल अधिकारी शशिकांत यादव, थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय, एस आई श्रीकांत शर्मा, अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन