डॉ एमडी फिरोज को मिला पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का प्रभार
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

डॉ एमडी फिरोज को मिला पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का प्रभार
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा.
पीएचसी ग्वालपाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का प्रभार सोमवार को डॉ एमडी फिरोज ने ग्रहण किया. इस दौरान निवर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके अग्रवाल ने पदभार सौंपा.
बीएमसी प्रेमशंकर ने बताया कि मई 2010 से पीएचसी ग्वालपाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ पीके अग्रवाल 31 मई को सेवानिवृत्त हो गये. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन के लिए डॉ एमडी फिरोज को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
प्रभार हस्तांतरण के दौरान दोनों चिकित्सकों ने एक-दूसरे को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर डॉ अरुण कुमार, हेल्थ मैनेजर केशव कुमार, बीएमसी प्रेमशंकर आदि मौजूद थे.
बीएमसी प्रेमशंकर ने बताया कि डॉ पीके अग्रवाल के सम्मान में समारोहपूर्वक विदाई कार्यक्रम आगामी रविवार को आयोजित किया जायेगा.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










