पूजा कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

Author Savita Nandan|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन
घायल महिला एवं महिला | Prabhat Khabar Network

घायल महिला एवं भतीजा | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा के एनएच-107 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूजा करके लौट रही महिला की मौत हो गई. हादसे में उसकी बाइक चला रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

विज्ञापन

मधेपुरा : सदर प्रखंड क्षेत्र के मठाही पुलिस शिविर अंतर्गत एनएच-107 पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

कारू बाबा मंदिर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड संख्या-17 निवासी 50 वर्षीय तुलो देवी अपने भतीजे बिट्टू कुमार के साथ सोमवार सुबह सहरसा स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा स्थान में पूजा-अर्चना करने गई थीं. शाम करीब 6:30 बजे दोनों अपाचे बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मठाही पुलिस शिविर क्षेत्र के पिठाही एवं चकला चौक के बीच नहर के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

हादसे में तुलो देवी के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं. वहीं बाइक चालक बिट्टू कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. एसआई सुनील कुमार, चालक अजय कुमार ओझा एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान तुलो देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं बिट्टू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की बात सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. बाद में परिजन महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने साथ घर ले गए. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.


विज्ञापन
Savita Nandan

लेखक के बारे में

By Savita Nandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन