24 घंटे में 18 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब और स्मैक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट | Prabhat Khabar Network

पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. शराब और स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. जिला पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

मधेपुरा : पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं सघन वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 12,500 रुपये शमन राशि (जुर्माना) भी वसूली गई.

शराब और स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ भी कार्रवाई की.

  • अरार थाना क्षेत्र में 22.5 लीटर देशी चुलाई शराब तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई.
  • पुरैनी थाना पुलिस ने 4.94 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया.
  • आलमनगर थाना क्षेत्र से 2.85 ग्राम स्मैक और एक रोल सिल्वर पेपर बरामद किया गया.

विभिन्न मामलों में हुई गिरफ्तारियां

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान पूर्व के कांडों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. चोरी के मामले में दो आरोपियों को दबोचा गया. एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई. शराब सेवन के मामले में एक तथा अवैध शराब रखने और बेचने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा गैर-जमानती वारंट के आधार पर छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य कांड में भी एक अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लिया.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

जिला पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में नियमित छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा.


विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन