कुमारखंड प्रखण्ड अंतर्गत बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र, सेविका-सहायिका विवाद से लाभुक परेशान

Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधेपुरा के कुमारखंड में सेविका और सहायिका के बीच विवाद के कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद है. इससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है.

विज्ञापन

मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत टेंगराहा सिकियाहा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-57 का नियमित संचालन नहीं होने से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद मिला और वहां कोई गतिविधि संचालित नहीं हो रही थी.

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र की सेविका प्रतिभा कुमारी और सहायिका अनीता देवी के बीच लंबे समय से चल रहे आपसी विवाद के कारण केंद्र का नियमित संचालन प्रभावित हो रहा है. लोगों का कहना है कि कभी-कभी केंद्र का संचालन निर्धारित भवन के बजाय सेविका के घर के दरवाजे पर किया जाता है. जबकि केंद्र के लिए टट्टी और टीन से निर्मित अलग भवन सेविका के घर से कुछ ही दूरी पर उपलब्ध है, लेकिन वहां संचालन नहीं हो रहा है.

सहायिका अनीता देवी ने बताया कि वह सेविका के घर पर संचालित केंद्र में कार्य नहीं करेंगी, क्योंकि वहां अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है. उनका कहना है कि केंद्र का संचालन निर्धारित भवन में ही होना चाहिए, ताकि सभी लाभुकों को नियमित रूप से सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके.

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुखिया भूपेंद्र यादव के कार्यकाल में सेविका और सहायिका की नियुक्ति हुई थी. उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है. साथ ही बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन