श्रीनगर थाना के तीन पुलिस पदाधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधेपुरा के श्रीनगर थाना परिसर में तीन पुलिस पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई. स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल में निष्पक्षता और ईमानदारी की सराहना की. तीनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

विज्ञापन

मधेपुरा : श्रीनगर थाना में पदस्थापित तीन पुलिस पदाधिकारियों के तबादले के बाद सोमवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और चौकीदारों ने तीनों पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार सिंह का तबादला मधेपुरा सदर थाना, नागेंद्र सिंह का विहारीगंज थाना तथा घनश्याम प्रसाद का बेलारी थाना किया गया है. तीनों पुलिस पदाधिकारियों ने श्रीनगर थाना में दो वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं.

माला और शॉल देकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार, पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों एवं चौकीदारों ने तीनों अधिकारियों को माला और शॉल भेंट कर सम्मानित किया. विदाई के दौरान थाना परिसर का माहौल भावुक हो गया.

कार्यशैली की हुई सराहना

स्थानीय लोगों ने भी तीनों पुलिस पदाधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. लोगों का कहना था कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कभी किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया. समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने उनके सफल भविष्य और बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

और पढ़ें : 24 घंटे में 18 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब और स्मैक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन