शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, गले पर फंदे का निशान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पूजा कुमारी का फाइल फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उदाकिशुनगंज में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. शादी के महज तीन महीने बाद मृतका के गले पर फंदे का निशान मिलने से मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक, दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत अंतर्गत उदा गांव, वार्ड संख्या एक में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक नवविवाहिता की मौत हो गई. मृतका की पहचान सरवीन सहनी की 20 वर्षीय पत्नी आंचल उर्फ पूजा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

विज्ञापन

गले पर मिला फंदे का निशान

मृतका का मायका नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच स्थित डोहटबारी मुहल्ले में है. वह स्वर्गीय बिजेंद्र सहनी की पुत्री थी. डोहटबारी निवासी शंभू सहनी ने बताया कि ससुराल वालों ने आंचल की मौत की सूचना दी. इसके बाद परिजन उदा गांव पहुंचे. वहां महिला के गले में फंदे का निशान मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है.

शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

परिजनों के अनुसार, आंचल की शादी करीब तीन माह पहले धूमधाम से हुई थी. शादी में लड़का पक्ष को क्षमता के अनुसार उपहार भी दिया गया था. आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी और महिला को प्रताड़ित किया जाता था. मायके वालों ने इसी वजह से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है. प्रथम दृष्टया गले में फंदे के निशान मिले हैं. हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है. हालांकि, अब तक परिजनों की ओर से शिकायत आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, घटना के बाद मायके वालों में आक्रोश है और वे दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन