महादलित टोले में बुजुर्ग पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

महादलित टोले में बुजुर्ग पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
वीडियो बनाने का विरोध करने पर मिली थी धमकी
शोर मचाने पर भागे हमलावर, पुलिस जांच में जुटी
शंकरपुर.
थाना क्षेत्र के टेंगराहा परिहारी पंचायत अंतर्गत दमगरा गांव वार्ड संख्या छह स्थित महादलित टोले में रविवार की देर रात घर में सो रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. घायल बुजुर्ग की पहचान जगदीश ऋषिदेव के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
शोर मचाने पर भागे हमलावर
परिजनों के अनुसार जगदीश ऋषिदेव रविवार की रात अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और उनकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल बुजुर्ग ने शोर मचाना शुरू कर दिया. चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लोगों को आता देख तीनों हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल से फरार हो गये.
112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल शंकरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वीडियो बनाने का विरोध बना हमले की वजह
पीड़ित परिवार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पड़ोसी गांव बसंतपुर के कुछ युवक महादलित टोले में आकर युवतियों का मोबाइल से वीडियो बना रहे थे. इसका जगदीश ऋषिदेव और उनके परिजनों ने विरोध किया था. विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. परिजनों का आरोप है कि उसी समय युवकों ने अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी थी.
परिवार का कहना है कि पुरानी रंजिश के कारण ही आरोपियों ने देर रात घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या की नीयत से हमला किया.
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद महादलित टोले के लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










