अग्नि सुरक्षा को लेकर शिक्षकों व अधिकारियों को किया गया जागरूक, पंपलेट वितरित

Updated:
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा को लेकर शिक्षकों व अधिकारियों को किया गया जागरूक, पंपलेट वितरित

अग्नि सुरक्षा को लेकर शिक्षकों व अधिकारियों को किया गया जागरूक, पंपलेट वितरित

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय की ओर से सोमवार को बीआरसी भवन, ग्वालपाड़ा में अग्नि सुरक्षा व बचाव संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया़ कार्यक्रम में प्रखंड के शिक्षकों, अंचल कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को आग लगने की घटनाओं से बचाव तथा आपदा की स्थिति में अपनाये जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गयी़ इस दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किया गया़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी हरेन्द्र राय ने कहा कि आगजनी की अधिकांश घटनाएं थोड़ी-सी लापरवाही के कारण होती हैं ़ यदि लोग सुरक्षा मानकों का पालन करें और आग लगने की स्थिति में समय पर उचित कदम उठायें, तो बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है़ उन्होंने घर, विद्यालय, कार्यालय व सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत उपकरणों तथा ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की़ उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव तथा सूखी घास व फसलों में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं़ ऐसी स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ-साथ प्राथमिक स्तर पर सुरक्षित तरीके से आग पर नियंत्रण का प्रयास करना चाहिए़ घबराने के बजाय संयमित होकर करें कार्य कार्यक्रम में उपस्थित सब ऑफिसर सोनू कुमार ने अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी़ उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयमित होकर कार्य करना चाहिए़ साथ ही अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, आपातकालीन निकासी व्यवस्था तथा दुर्घटना के समय अपनाये जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी़ मौके पर अग्निक रणधीर कुमार, अग्निक अम्भा कुमारी व अग्निक खुशबू कुमारी ने भी प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं तथा जागरूकता पंपलेट का वितरण कियाण् कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों व अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा संबंधी सुझावों को उपयोगी बताते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया़ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आम लोगों को आग से बचाव के प्रति सजग बनाना तथा आपदा की स्थिति में जान-माल की क्षति को कम करना है़ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मी व अंचल कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे़

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन