नवगठित नगर परिषदों को मिले विशेष पैकेज, तभी होगा समुचित विकास : मुख्य पार्षद

Updated:
विज्ञापन
नवगठित नगर परिषदों को मिले विशेष पैकेज, तभी होगा समुचित विकास : मुख्य पार्षद

नवगठित नगर परिषदों को मिले विशेष पैकेज, तभी होगा समुचित विकास : मुख्य पार्षद

विज्ञापन

बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में सरकार से की विशेष मांग उदाकिशुनगंज. जिले के झल्लू बाबू सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उदाकिशुनगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद अनसुईया देवी ने नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने बिहार सरकार की प्रभारी मंत्री शीला मंडल के समक्ष नवगठित नगर परिषद उदाकिशुनगंज की चुनौतियों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को रखा. मुख्य पार्षद ने कहा कि उदाकिशुनगंज को नगर परिषद का दर्जा तो मिल गया है, लेकिन अब भी यहां शहरी सुविधाओं का अभाव है. पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण सड़क, नाला, बायपास, ओवरब्रिज, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों को गति देने में कठिनाई हो रही है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक शहरी स्वरूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार की विशेष सहायता आवश्यक है. बैठक में उन्होंने नवगठित नगर परिषदों के लिए अतिरिक्त वित्तीय पैकेज की मांग करते हुए कहा कि विशेष सहायता मिलने पर विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारा जा सकेगा. न बस स्टैंड, न औद्योगिक क्षेत्र विकसित मुख्य पार्षद ने कहा कि उदाकिशुनगंज नगर परिषद के पास आंतरिक संसाधनों की कमी है. यहां न तो बस स्टैंड की समुचित व्यवस्था है और न ही कोई औद्योगिक क्षेत्र विकसित है, जिससे स्थानीय स्तर पर पर्याप्त राजस्व प्राप्त हो सके. उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज के बिना नवगठित नगर परिषदों का अपेक्षित विकास संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज में सड़क, नाला, बायपास और ओवरब्रिज जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आवश्यकता है. संसाधनों के अभाव में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. यदि सरकार आवश्यक सुविधाएं और अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं करा सकती है, तो नगरवासियों पर करों का बोझ कम करने के लिए नगर परिषद करों में भी राहत देने पर विचार किया जाना चाहिए. मुख्य पार्षद ने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया कि उदाकिशुनगंज नगर परिषद की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विशेष विकास पैकेज उपलब्ध कराया जाए, ताकि शहर के विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकें. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा सरकार से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन