प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने मंदिर में करायी शादी

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 17 Jan 2026 7:02 PM

विज्ञापन

प्रखंड के मानिकपुर गांव में शनिवार को एक प्रेमी युगल को पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में उसकी शादी रचा दी

विज्ञापन

फोटो संख्या 11- मंदिर में शादी रचाते प्रेमी युगल सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मानिकपुर गांव में शनिवार को एक प्रेमी युगल को पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में उसकी शादी रचा दी. जिसमें लड़के की पहचान मुंगेर जिला का मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कलारामपुर गांव के रहने वाले रामबालक सहनी के पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. ग्रामीणों को जब मामले की भनक मिली तो प्रेमी युगल की सहमति के उपरांत मानिकपुर थाना के समीप मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करवा दी गयी. यहां काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. प्रेमी युगल ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से एक-दूसरे से प्यार करते हैं. बिना किसी दबाव के शादी रचा रहे हैं. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक प्रेमी का कोनीपार गांव में ननिहाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन